संजु चौधरी,शिमला : प्रदेश में सेब सीजन की शुरुवात होने को है ऐसे में बागवान माल भाड़ा वजन के हिसाब से लेने की बात कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बजट सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में वजन के हिसाब से सेब की खरीद-फरोख्त की घोषणा कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में ढुलाई भाड़ा भी वजन के हिसाब से कर दिया गया हैं। इसको लेकर ट्रक यूनियनों के साथ भी सरकार ने बैठक कर ली है ऐसे में इस मुद्दे को पुनः उठाने का कोई मतलब नहीं हैं।
