By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
himachalpolitical

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/25 at 3:58 PM
Share

हमीरपुर,25 दिसंबर (TSN)-भारत रत्न, पद्म विभूषण से सम्मानित एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य पर 25 दिसंबर बुधवार को हमीरपुर जिला के अंतर्गत समीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी के निवास स्थान पर हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर अपने संबोधन में प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह जन्म अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष भी है एवं इसके चलते पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में जो कार्य देश के लिए किए हैं,उनके लिए समस्त देशवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विशेषकर प्रधानमंत्री सड़क योजना से हिमाचल जैसे पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों को सड़कों की सौगात दी है।ऐसी सड़कों के निर्माण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा.उन्होंने कहा कि अटल जी एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवि भी थे एवं उनके द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में जन्मे श्रद्धेय अटल जी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव रहा है। हिमाचल को वे अपना दूसरा घर समझते थे।

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिस समय चला आई तब धूमल जी हिमाचल के मुख्यमंत्री होते थे और हिमाचल का कोई ऐसा गांव नहीं था जिसे सड़कों से ना जोड़ा गया हो। इसके अतिरिक्त हिमाचल को एक विशेष आर्थिक पैकेज भी उनकी सरकार के द्वारा प्रदान किया गया था। हिमाचल प्रदेश को उन्होंने कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व भाजपा मंडल समीरपुर के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में अटल जी को नमन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए एवं उनके जीवन को याद किया गया। वहीं, इस मौके पर नवनियुक्त समीरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली ने अपने कार्यकर्ताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

TAGGED: Hamirpur former Chief Minister Prem Kumar Dhumal
Chandrika December 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम सुक्खू ने शिमला में दी पुष्पांजलि
Next Article क्रिसमस पर शिमला के क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन..पहाड़ी वेशभूषा में महिलाओं ने डाली नाटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?