By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकारी पानी की पाइपों से बना डाली घर की रेलिंग.. विजिलेंस ने दर्ज किया मामला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकारी पानी की पाइपों से बना डाली घर की रेलिंग.. विजिलेंस ने दर्ज किया मामला
himachalNews

सरकारी पानी की पाइपों से बना डाली घर की रेलिंग.. विजिलेंस ने दर्ज किया मामला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/20 at 12:14 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-जल जीवन मिशन यानी हर घर में नल। नल तो लगे लेकिन इस योजना के तहत आबंटित पाइपें रेलिंग लगाने के काम भी आ रही हैं।यह हैरतंगेज मामला सामने आया है मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाले कलस्वाई गांव में।यहां एक व्यक्ति ने सरकारी पानी की योजना में इस्तेमाल होने वाली पाइपों से अपने घर की रेलिंग ही बना डाली। विजिलेंस को जब इस बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई तो टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

बता दें कि व्यक्ति ने अपने घर पर डेढ़ इंच, एक इंच और आधा इंच की करीब 40 मीटर सरकारी पाइपों से रेलिंग लगा रखी थी।प्रारंभिक जांच में विजिलेंस ने चोरी का मामला दर्ज किया है और ऐसा माना जा रहा है कि इन पाइपों को चुराकर इस तरह से इस्तेमाल किया गया है लेकिन विजिलेंस इसमें कहीं न कहीं विभागीय संलिप्तता को भी नकार नहीं रहा है और उस नजरिए से भी मामले की जांच की जा रही है।विजिलेंस की टीम अब मामला दर्ज करने के बाद यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि व्यक्ति ने यह पाइपें चुराई थी या फिर किसी विभागीय अधिकारी की मिली भग्त से इन्हें हथियाकर इस्तेमाल किया था। वहीं, डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। तथ्यों के अनुसार जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। विभागीय संलिप्तता को लेकर भी जांच पड़ताल की जाएगी।

पूर्व जल शक्ति मंत्री का गृहक्षेत्र है धर्मपुर

बता दें कि पूर्व प्रदेश सरकार में कद्दावर जल शक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर क्षेत्र से संबंध रखते हैं। बतौर मंत्री उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत वो कार्य कर दिए जो शायद कई दशकों तक नहीं हो सकते थे। यहां जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल तो पहुंचा ही साथ ही ऐसी-ऐसी योजनाएं बना दी जो कई दशकों तक लोगों को पानी उपलब्ध करवाती रहेंगी। लेकिन उस वक्त विपक्ष में रहते कांग्रेसियों ने यहां पर बंदरबांट के भी कई आरोप लगाए थे।

TAGGED: Mandi kalswai village
Chandrika July 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महिलों को 50% छूट देने का फ़ैसला सरकार का…BOD बैठक में नहीं हुई चर्चा : अग्निहोत्री
Next Article सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार , रॉयल और अर्ली किस्म के सेबों की मंडी में धमाकेदार दस्तक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार, कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई : भाजपा 

Ago

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?