परी शर्मा/मंडी – प्रदेश भाजपा के सचिव व मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी को उनकी हताशा व बोखलाहट से परिपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनावों का समय नजदीक आ रहा है , कांग्रेस के नेताओं की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रति की जा रही टिप्पणिया गैर जिम्मेदार व हताशा का प्रतीक बन रही है। उन्होंने बताया कि सत्ता से दूर कांग्रेस के नेता ओछी बयानबाजी कर मात्र मीडिया में बने रहने के लिए लगातार आतुर हो रहे हैं , जो कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जनसभाओं में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री राजनीतिक टिप्पणियां कर प्रदेश में गुमराह वाले वातावरण का निर्माण कर रहें हैं।
उन्होंने बताया कि जयराम के नेतृत्व में पिछले साढे 4 वर्षों में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का सर्वागीण एवं चहुंमुखी विकास हुआ है । बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि हाल ही में 125 यूनिट फ्री बिजली, पीने के पानी को फ्री करना और बस किराए में महिलाओं को 50 फ़ीसदी कटौती करना जैसे निर्णयों से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ देने का कार्य जयराम जी के नेतृत्व में हुआ है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी संगठन व प्रदेश के आम जन मानस के सहयोग से मिशन रिपीट को पाने में सफल होगी।
कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी बोखलाहट से परिपूर्ण -बिहारी लाल शर्मा
Leave a comment
Leave a comment
