सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-सोलन मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मशीवर के सेर चिराग गांव में तेज तूफान और ओलावृष्टि के कारण एक व्यक्ति के घर को भारी नुकसान पहुंचा है।तूफान तेज होने के कारण घर पर लगी छत हवा में उड़कर घर के पास जा गिरी है.जिस समय यह घटना घटी उस समय घर के अंदर व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहा था, हालांकि इसमें किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई है। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना के बारे में पता लगा तो इसके बारे में मशीवर पंचायत के प्रधान को सूचना दी गई और प्रशासन को अवगत करवाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा घर पर छत लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जा सके. वहीं पटवारी और प्रधान ने भी मौके पर आकर घटना का जायजा लिया है।
