By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में आने वाले स्ट्रक्चर मालिकों को दिया गया समय अवधि नोटिस हुआ समाप्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में आने वाले स्ट्रक्चर मालिकों को दिया गया समय अवधि नोटिस हुआ समाप्त
himachalNews

बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में आने वाले स्ट्रक्चर मालिकों को दिया गया समय अवधि नोटिस हुआ समाप्त

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/05/11 at 4:25 PM
Share

बीबीएन : जगत सिंह – बददी-नालागढ़ फोरलेन पर स्ट्रक्चर मालिकों की पोजेशन सरेंडर करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। अब प्रशासन शेष बचे स्ट्रक्चरों पर पीला पंजा चला सकता है ताकि फोरलेन निर्माण समय पर पूरा सके। बता दें कि प्रशासन ने 21 दिन का टाइम देते हुए स्ट्रक्चरों का कब्जा सौंपने को कहा था। प्रशासन ने कहा था कि दी गई समयावधि के भीतर कब्जा नहीं सौंपा गया तो नियमानुसार आगामी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।नोटिस के बाद करीब 2 दर्जन स्ट्रक्चर मालिकों ने अपने स्ट्रक्चर स्वंय ही हटा लिए है और अन्य हटाने में जुट गए है, लेकिन अब दी गई अवधि समाप्त हो गई है।

अब खुद स्ट्रक्चर नहीं तोड़े तो विभाग चला सकता है पीला पंजा

जानकारी के अनुसार बद्दी नालागढ फोरलेन की जद में आए कब्जाधारकों को 18 अप्रैल को नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी करने के साथ ही 24 लोगों ने अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए है और कुछ हटाने में जुट गए थे प्रशासन दी गई। समयावधि समाप्त होने के बाद किसी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। बद्दी नालागढ़ फोरलेन मार्ग निर्माण कार्य जोरों पर है। 18 किमी लंबे इस मार्ग पर 460 लोगों को मकान आए थे। इनमें से 44 लोगों ने न तो मुआवजा लिया और न ही अपने कब्जे हटाए। इससे निर्माण कार्य करने वाली कंपनी को दिक्कत हो रही है और निर्माण कार्य धीमा हो रहा है। जो लोग जानबुझ कर मुआवजा नहीं ले रहे थे ऐसे मकान मालिकों को जिला प्रशासन की ओर से अंतिम बार नोटिस जारी किया गया।नोटिस जारी होने के बाद दो दर्जन संचालकों ने कब्जे तोड़ लिए थे। अब कुछ लोग ही कब्जा धारक रह गए है। प्रशासन ने कब्जा धारकों को 21 दिन का समय दिया था। अगर 21 के दिन के भीतर नहीं तोड़ते तो प्रशासन इनके ऊपर जेसीबी चला सकता है।

नालागढ़-बददी फोरलेन निर्माण कार्य को नहाई ने 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण को लेकर ड्रेनेज व डायवर्जन रोड़ का कार्य चला हुआ है। फोरलेन निर्माण को लेकर आपातकालीन वाहनोंं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे है। नालागढ़ से बददी तक अधिक आबादी वाले स्थान खेड़ा, खरूणी, मानपुरा, किशनपुरा, भुड व बददी आदि में डायवर्जन रोड़ बनाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कॉ प्रीहैंसिव प्लान तैयार कर लिया गया हैं, जिसके तहत यातयात को सुचारू बनाए रखने के लिए दो रिजर्व सहित पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

दो एनएच पेट्रोलिंग व्हीकल भी तैनात रहेंगे, ताकि ट्रेफिक सुचारू रूप से चलता रहे। सक्षम अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि स्ट्रक्चर मालिकों की पोजेशन सरेंडर करने की समय सीमा समाप्त हो गई हैै। अब कुछ कब्जा धारक ही बचे है। उन्होंने कहा है अब प्रशासन नियमानुसार आगामी कार्यवाई अमल में लाएग।

TAGGED: BBN Baddi-Nalagarh Fourlane
Chandrika May 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन अस्पताल में स्थापित होगी कॉगुलेशन मशीन…सांप काटने व अन्य कारणों से रक्त जमने की स्थिति का मिनटों में लग सकेगा पता
Next Article अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने खुद की शमशानघाट की सफाई… फिर हुआ अंतिम संस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?