By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला में भारी तबाही मचा गया वर्ष 2023, दे गया कभी न भूलने वाले जख्म
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिला में भारी तबाही मचा गया वर्ष 2023, दे गया कभी न भूलने वाले जख्म
himachalNews

मंडी जिला में भारी तबाही मचा गया वर्ष 2023, दे गया कभी न भूलने वाले जख्म

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/31 at 1:21 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- नए साल यानी 2024 में प्रवेश करने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। वर्ष 2023 हिमाचल प्रदेश को ऐसे गहरे जख्म देकर जा रहा है जो शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। वर्ष 2023 को प्राकृतिक आपदा के लिए याद किया जाएगा।

मंडी जिला में इस वर्ष 25 जून, 9 व 10 जुलाई और 12, 13, 14 और 23 अगस्त को प्राकृतिक आपदा ने अपना कहर कुछ इस कदर ढाया कि हजारों करोड़ की संपत्ति के नुकसान के साथ ही सैंकड़ों लोगों को अपनी जानें भी गंवानी पड़ी। हजारों लोग घर से बेघर हो गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार मंडी जिला में एक हजार से ज्यादा घर पूरी तरह से टूट गए जबकि 2400 से ज्यादा घरों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। 284 दुकानें और 2333 गौशालाएं तबाह हो गई। 156 लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ी जबकि 651 पशु भी इस आपदा के कारण काल का ग्रास बने। सरकारी उपक्रमों को भी भारी नुकसान पहुंचा। एडीएम मंडी डा. मदन कुमार के अनुसार मंडी जिला में इस त्रासदी के कारण 1472 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सरकार ने अभी तक जिला के आपदा प्रभावितों को 54 करोड़ की राशि वितरित कर दी है जबकि बाकी राशि बांटने का कार्य भी जारी है।

प्रभावित बोले- कभी नहीं देखी ऐसी त्रासदी, फिर कभी न हो ऐसी बरसात

प्रभावित इस त्रासदी से मिले जख्मों को कभी नहीं भुला पाएंगे। जिन आशियानों में हंसते-खेलते परिवार रहते थे वहां अब मलबे के ढेर के सिवाय और कुछ नहीं। सैंकड़ों ने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया तो हजारों घर से बेघर हो गए। प्रभावितों के लिए सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की है और मुआवजा की कुछ राशि मिल भी गई है लेकिन बहुत से ऐसे हैं जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन भी नहीं बची है। यह परिवार किराए के कमरों में जिंदगी काटने को मजबूर हैं। प्रभावित मजनू राम और नानक चंद ने बताया कि इस वर्ष जो बरसात हुई, वैसी बरसात उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी। इन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जमीन देने की गुहार लगाई है ताकि वे अपना घर बना सकें।

एक दुआ के साथ नए साल की शुरुआत

प्रभावितों के इन्हीं जख्मों के साथ अब साल 2023 को विदा देते हुए हर कोई यही दुआ कर रहा है जो भीषण त्रासदी 2023 में देखने को मिली, ऐसी त्रासदी फिर कभी देखने को न मिले और आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो।

TAGGED: Mandi year 2023, remembered for natural calamity
Chandrika December 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिलक्यारा टनल हा+दसे के बाद जांची जा रही निर्माणाधीन टनलों की सुरक्षा व्यवस्था
Next Article वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही BJP ,सुर्खियों में बने रहने के लिए गारंटी को लेकर जनता को कर रही गुमराह : नरेश चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

गेयटी थिएटर में सजी “द सोल कलेक्शन” प्रदर्शनी, हिमाचली लोकजीवन और संस्कृति को मिली कलात्मक अभिव्यक्ति

Ago

सुबाथू रोड पर ट्रकों की भिड़ंत से लगा लंबा जाम, लोग घंटों रहे परेशान

Ago

शिमला में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने ली एकता-अखंडता की शपथ

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?