शिमला,4 फरवरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में आज 4फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है.जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मध्यवर्ति तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।प्रदेश भर में आज दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।
4 फरवरी की शाम से 5 फरवरी की दोपहर तक मौसम खराब बना रहेगा।जिसके कारण इस दौरान तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी।लहौलस्पिति व किन्नौर में हल्की बारिश व बर्फबारी के दौर आरंभ हो गया है।मंगलवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए रहे।पश्चिमी विक्षोभ का असर 4फरवरी की मध्यरात्रि को ज्यादा देखने को मिल सकता है 5फरवरी की दोपहर से मौसम साफ हो जाएगा।वहीं पूरे फरवरी माह में सामान्य से अधिक तापमान बने रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 4 फरवरी से पूरे उत्तर भारत मे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही बादल छाए हैं।लाहौल स्पीति व किन्नौर में सुबह से ही हल्की बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है।पूरे प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।मैदानी क्षेत्र में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
फरवरी माह में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ का मुख्यतः असर 4 फरवरी की मध्य रात्रि को देखने को मिलेगा और यह 5 फरवरी की दोपहर तक रहेगा।लहौल स्पिति,किन्नौर चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।बाकी मध्यवर्ती व मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।वहीं कुछ क्षेत्रों में अंधड़ आंधी भी चल सकती है।वही जनवरी माह में मात्र 13.5मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से काफी कम है।अमूमन जनवरी माह में 83.5 मिलीमीटर बारिश होती है।इस वर्ष जनवरी माह में 84%कम बारिश हुई है जो1901 से नोवीं बार कम बारिश हुई है।यह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होने का असर है।आने वाले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी उसके बाद फिर तापमानों में उछाल आएगा।वहीं पूरे फरवरी माह में सामान्य से अधिक तापमान बने रहने की संभावना है।
