सोलन : योगेश शर्मा -सोमवार को एक आदेश सोलन में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी यह आदेश खूब वायरल हो रहा है।आदेश यह है कि अब शुलिनी मन्दिर परिसर में कीर्तन नही होगा,इस आदेशो को लेकर लोगों ने रोष जाहिर भी किया है। आदेशो को एक बोर्ड पर लिखा गया है जिसमे लिखा है कि मन्दिर परिसर में कीर्तन करना वर्जित है। यह आदेश मन्दिर परिसर में जिला दंडाधिकारी एवं आयुक्त ( शुलिनी माता मंदिर न्यास सोलन ) की ओर जे जारी किए गए है।
DC सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया ये कारण
वहीं जब इसको लेकर डीसी सोलन मनमोहन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में किसी भी तरह का कीर्तन वर्जित नहीं किया गया है, लेकिन मंदिर प्रांगण में कीर्तन ना किया जाए इसको लेकर कहा गया है ।उनका यह आदेश जिला प्रशासन नहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए हैं। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रांगण में जब कीर्तन होता है, ऐसे में अन्य श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में दिक्कत आती है । ऐसे में अधिकारियों ने स्वयं भी जाकर वहां का निरीक्षण किया है, जिसके बाद यह कहा गया है कि मंदिर प्रांगण में कीर्तन ना करके मंदिर के साथ जो हॉल बना है, उसमें कीर्तन किया जाए ताकि अन्य श्रद्धालुओं को भी माता के दर्शन आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कुछ ही मात्रा में महिलाएं वहां पर जाकर कीर्तन करती है तो मंदिर प्रांगण में ही कर सकती, लेकिन अभी यदि अधिक मात्रा में कीर्तन करने के लिए श्रद्धालु मंदिर में आए तो उन्हें मंदिर हॉल में ही कीर्तन करना होगा ताकि अन्य लोगों को भी माता के दर्शन करने में परेशानी न झेलनी पड़े।
