चिंतपूर्णी,31 मार्च-चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं के निरंतर आवागमन से पूरा मंदिर परिसर क्षेत्र माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।मंदिर न्यास द्वारा लगाए गए टेंट और निशुल्क जल सेवा काउंटर से लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली।
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई ये व्यवस्था
मंदिर न्यास द्वारा प्रथम नवरात्रि के चढ़ने की गणना के आंकड़े भी जारी कर दिए गए। पहले नवरात्रि को मंदिर न्यास को 14,40,816 रुपए की राशि दान पात्रों को खोलने से प्राप्त हुई।इसके अलावा 4 लंगर संस्थाओं ने लंगर लगाने के लिए 40,000 लंगर फीस और 40,000 धरोहर राशि जमा कराई।इन लंगर संस्थाओं द्वारा देसी घी में श्रद्धालुओं को व्रत का खाना और भी तरह-तरह के पकवान परोसे जा रहे हैं। पहले नवरात्रि के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई,जिसके कारण श्रद्धालुओं को एक से दो घंटे का समय दर्शन करने में लगा।मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।वही कार्यवाहक मंदिर अधिकारी अरुण संख्यान ने बताया कि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रयास मिल रहे सुझावों पर जल्द अमल कर रहा है।
