सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-नगर निगम सोलन के हॉल में शुक्रवार को निगम की नवनिर्वाचित मेयर उषा शर्मा की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें दो पार्षद वार्ड नं 9 से शेलेंद्र गुप्ता और वार्ड नं 10 की पार्षद ईशा पराशर को छोड़कर सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान शहर में विकास कार्यों को किस तरह से गति दी जाए इसको लेकर चर्चा की गई बैठक में शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए ओटी बनाने की बात पर भी चर्चा की गई जो कि नगर निगम सोलन द्वारा शहर के शुलिनी मंच के नीचे बनाया जाना है इसी के साथ सोलन शहर में लंबे समय से सीवरेज व्यवस्था और पानी के पीने की लाइन को नहीं बदला गया है इसे बदलने को लेकर भी आमसभा में विशेष रूप से चर्चा की गई है।
शहरवासियों को जल्द मिलेगी आवारा कुतों से निजात, निगम बनाएगा OT
निगम की मेयर उषा शर्मा ने बताया कि शहर में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आज आमसभा के दौरान से राय लेकर चर्चा की गई है कि शहर में किस तरह से लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए इसलिए निगम आने वाले समय में कार्य करेगी उन्होंने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक ओटी बनाई जाएगी जहां पर आवारा कुत्तों की इलाज किया जा सकेगा। इसी के साथ शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए के नगर निगम की स्थायी समिति का गठन भी निगम की मेयर उषा शर्मा द्वारा किया गया,इसके अलावा नगर निगम सोलन में पानी के मुख्य टैंकों को ढकने और छत लगाने के टेंडर के बारे में भी आमसभा में चर्चा की गई वहीं इसी के साथ नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में सरकारी व शामलात जमीनों को नगर निगम सोलन के नाम स्थानांतरित करने के बारे में भी बैठक के दौरान चर्चा हुई।
