By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आगामी 8 वर्षों में मंडी वन मंडल में 1236 हैक्टेयर और नाचन वन मंडल में 866 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आगामी 8 वर्षों में मंडी वन मंडल में 1236 हैक्टेयर और नाचन वन मंडल में 866 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य
himachalNews

आगामी 8 वर्षों में मंडी वन मंडल में 1236 हैक्टेयर और नाचन वन मंडल में 866 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/29 at 7:21 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना का अनुमोदन किया गया। योजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में मंडी वन मंडल में 1236 हैक्टेयर तथा नाचन वन मंडल में 866 हैक्टेयर वन भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से पौधरोपण करने का लक्ष्य प्रस्तावित है। यह जानकारी कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत ठाकुर ने दी।

जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मण्डी की कार्यकारिणी समिति की बैठक

अजीत ठाकुर ने बताया कि वन विभाग मंडी वन वृत्त के अन्तर्गत मंडी तथा नाचन वन मण्डल में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना का आगामी 8 वर्षों का परिप्रेक्ष्य योजना वर्ष 2022-23 से 2029-30 कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया था। मुख्य अरण्यपाल मंडी ने बताया कि बैठक में लाइन डिपार्टमेंट जिसमें कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को जन-हित में क्रियान्वित करने के सुझाव दिए व जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। वन मण्डलाधिकारी मंडी वासु डोगर तथा वन मण्डलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप द्वारा वन मण्डल मण्डल तथा नाचन में आगामी 8 वर्षों का प्रस्तावित परिप्रेक्ष्य योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना के लिए निर्धारित मापदन्डों अनुसार कृषि, उद्यान एवं पंचाचती राज के अन्तर्गत स्थानीय लोगों एवं स्थानीय संस्थानों को आजीविका देने संबंधित उत्पाद तैयार करना एवं इसका प्रशिक्षण देना तथा स्थानीय स्तर के संस्थानों का सशक्तिकरण का प्रावधान है। बैठक में जिला स्तर के लाइन विभागों के अधिकारियों एवं पंचायती राज एवं स्थानीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

TAGGED: mandi, Meeting of the Executive Committee of District Level Forest Development Authority
Chandrika December 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article MC सोलन की आमसभा में शहर में विकास कार्यो को तेजी देने पर हुई चर्चा
Next Article लमन बैंड़ के नाम से मशहूर अभिषेक बिष्ट का लव सॉन्ग “पहाड़ां” रिलीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?