By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेरे विधायक बनने से पहले हरोली विस क्षेत्र में नहीं था एक भी कॉलेज, लेकिन अब हैं तीन: उपमुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मेरे विधायक बनने से पहले हरोली विस क्षेत्र में नहीं था एक भी कॉलेज, लेकिन अब हैं तीन: उपमुख्यमंत्री
himachalNews

मेरे विधायक बनने से पहले हरोली विस क्षेत्र में नहीं था एक भी कॉलेज, लेकिन अब हैं तीन: उपमुख्यमंत्री

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/01 at 1:37 PM
Share
राकेश,ऊना: मेरे विधायक बनने से पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं था लेकिन वर्तमान में हरोली विस में तीन महाविद्यालय हैं जिसमें बीटन, खड्ड एवं हरोली के महाविद्यालय शामिल हैं। घर द्वार पर इन महाविद्यालयों के खुलने से अधिकतम लाभ लड़कियों को मिला हैं, जोकि ग्रामीण परिवेश से शहर की ओर पढ़ाई करने नहीं जा सकती थी। यह बात संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि  पहुंचे उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कही।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच प्रदान करता हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस के तीनों महाविद्यालयों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रांसफरों की बजाए राज्य के विकास में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा करना हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य करने के लिए तैयार रहें ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।  सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति होना अनिवार्य होता हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की और अग्रसर हैं ओर यह विकास आगे भी निरंतर इसी प्रकार चलता रहेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने साल भर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने महाविद्यालय की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया।
अपने संबोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की पनबिजली योजनाओं पर हमने वाटर टैक्स लगा दिया हैं। यह पैसा विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्क ड्रग पार्क का नींव पत्थर रख कर गए थे अब इसके लिए दो और तीन माह के अंदर हम 225 करोड़ रूपए लाने में कामयाब हुए हैं।
TAGGED: college, constituency, Haroli, MLA, three, una
admin March 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा के सरोथा नाला पर निर्माणाधीन पुल के समीप हुआ लैंडस्लाइड,सड़क का मिटा नामोनिशान
Next Article इंटरनेशनल स्तर पर पैरास्पोर्ट्स सिटिंग बालीवॉल के लिए दिव्यांग रचना देवी का चयन , लेकिन बजट की कमी आई आड़े
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

धर्मशाला कॉलेज में ‘विरासत 2026’ का भव्य आयोजन कल, कई यूनिवर्सिटीज होंगी शामिल

Ago

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?