By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: श्री नैना देवी मंदिर में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री कायार्लय के बाहर होगा अब धरना प्रदर्शन ओर भूख हड़ताल: पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > श्री नैना देवी मंदिर में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री कायार्लय के बाहर होगा अब धरना प्रदर्शन ओर भूख हड़ताल: पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर
himachalpoliticalpoliticalReligion

श्री नैना देवी मंदिर में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री कायार्लय के बाहर होगा अब धरना प्रदर्शन ओर भूख हड़ताल: पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/21 at 10:10 AM
Share

प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी मंदिर में हो रही अनियमितताओं को दूर करने की मांग पूर्व मंत्री विधायक ठाकुर रामलाल सरकार और मंदिर प्रशासन से करते आ रहे है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई या कार्रवाई उनकी मांगों को लेकर नहीं कि गई है। अब पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मंदिर न्यास से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही भूख हड़ताल करने का एलान कर दिया है।

पूर्व मंत्री विधायक ठाकुर रामलाल ने आज नैना देवी में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में बताया कि वह मंदिर न्यास की लूटपाट को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन से पहले सांकेतिक धरना माता श्री नैना देवी के दरबार में दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्री नैना देवी में कई महीनों से मंदिर अधिकारी की तैनाती ना होना , लिफ्ट से स्थानीय जनता की रोजी रोटी कारोबार को प्रभावित करना, मंदिर क्षेत्र मे सफाई की अव्यवस्था , पुजारियों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश न करने देना, मंदिर न्यास के स्कूल का सरकारीकरण करना, भाजपा नेताओं के की ओर से मंदिर में की जा रही लूटपाट ओर अन्य कई मुद्दों को वह बार-बार सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं लेकिन मंदिर प्रशासन और प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मंदिर न्यास की सोना चांदी और नगदी की अरबों रुपए की प्रॉपर्टी है, लेकिन उसकी संभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर कई बार मंदिर अधिकारी का मुद्दा उठाया लेकिन आज तक स्थाई रूप से मंदिर अधिकारी की नियुक्ति मंदिर में नहीं हो पाई है। मंदिर में साफ -सफाई का बहुत बुरा हाल है। यहां तक कि
मंदिर प्रशासन के आदेशों के मुताबिक पुजारियों को मंदिर के गर्भगृह में जाना मना किया गया है जबकि अन्य लोगों के लिए है यह पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगाई जा रही लिफ्ट से स्थानीय रेडी फड़ी, डोली वालों का इसके अलावा दुकानदारों का भारी नुकसान होने वाला है जिसमें करोड़ों रुपए मंदिर न्यास के खर्च किए जा रहे हैं,जबकि अपंग श्रद्धालु काफी कम संख्या में मंदिर में आते हैं उनके लिए कोई और व्यवस्था की जानी चाहिए।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर वह जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चिट्ठी लिखने वाले हैं। इसके बाद भी अगर इन सभी समस्याओं का निवारण नहीं होता हैं तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर बाहर भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे

TAGGED: Chief Minister, Himachal pardesh, Shri Naina Devi Temple
admin July 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कीह बौद्ध मठ में कला केंद्र बनकर तैयार, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के पर्यटन को मिलेगा विस्तार
Next Article अपने विधिक अधिकारों के बारे में ग्राम पंचायत पड़ग के लोग हुए जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

सरकाघाट में नि:शुल्क कृत्रिम टांग वितरण शिविर, 15 दिव्यांगों को मिला नया सहारा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?