By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
himachalNews

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/03 at 5:51 PM
Share
धर्मशाला, राहुल -:प्रदेश के आईटीआई और बहुतकनीकी संस्थानों में इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमएस) तथा स्टूडेंट्स वेल्फेयर फंड (एसडब्ल्यूएफ) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को धर्मशाला में विभिन्न संस्थानों से पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 10 से 12 वर्षों से नियमितीकरण की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
कर्मचारियों के प्रतिनिधि मनोज कुमार और अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रदेशभर में आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ के तहत करीब 260 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय उन्हें अनुबंध आधारित सेवा और निर्धारित वेतन का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में 941 कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया, जबकि शेष कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित रखा गया।
कर्मचारियों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के समक्ष कई बार अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि लगातार मिल रहे आश्वासनों से अब काम नहीं चलेगा और सरकार को जल्द सकारात्मक फैसला लेना होगा।कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिसंबर या जनवरी तक नियमितीकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अगली रणनीति तैयार कर आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
TAGGED: Dharamshala IMS/SWF employees
Chandrika June 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

हमीरपुर में शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, 18 पदों के लिए सैकड़ों अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?