By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी मंडी सहित इन 5 अधिकारियों को मिलेगा स्टेट लेवल अवार्ड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी मंडी सहित इन 5 अधिकारियों को मिलेगा स्टेट लेवल अवार्ड
himachalNews

आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी मंडी सहित इन 5 अधिकारियों को मिलेगा स्टेट लेवल अवार्ड

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/10/12 at 9:00 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TNS)- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में भारी बारिश के कारण उपजे हालातों के बीच बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए डीसी मंडी सहित जिला के पांच अधिकारियों को स्टेट लेवल सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक संस्था राधा स्वामी सत्संग ब्यास मंडी के क्षेत्रीय सचिव को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 अक्तूबर को शिमला में आपदा प्रबंधन-समर्थ अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में इन सभी को सम्मानित करेंगे।

डीसी मंडी ने निभाई उम्दा टीम लीडर की भूमिकाः

डीसी अरिंदम चौधरी को आपदा के समय में मंडी जिले में उम्दा टीम लीडर के रूप में शानदार कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में डीसी मंडी के अलावा जिले के बालीचौकी उपमंडल के एसडीएम मोहन शर्मा, तहसीलदार नितेश ठाकुर तथा बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओपी भाटिया तथा राधा स्वामी सत्संग ब्यास मंडी के क्षेत्रीय सचिव चेत राम कौंडल शामिल हैं।

पैदल लोगों तक पहुंचे डीसी मंडी अरिंदम चौधरीः

बता दे कि मंडी जिले में मानसून में भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई थी। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए, जानमाल की बहुत हानि हुई। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से काम किया। जिससे जनता को संबल मिला और उनका सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर भरोसा बढ़ा। डीसी अरिंदम चौधरी ने उम्दा टीम लीडर के तौर पर शानदार कार्य करते हुए न केवल खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अनेक जगह पैदल दौरा ही नहीं किया बल्कि सीएम की घोषणा के अनुरूप लोगों को बड़ी हुई राहत राशि के वितरण में भी फौरी पहल की।

तीन अधिकारियों ने 25 किलोमीटर पैदल चलकर बचाई 50 से अधिक लोगों की जानः

वहीं, भीषण बारिश और बाढ़ से बालीचौकी उपमंडल में बहुत विकट परिस्थिति बन गई थी। अनेक जगह रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे लोगों तक पहुंचना कठिन हो गया था। ऐसी ही एक घटना में बालीचौकी के खोलानाल में बादल फटने के कारण उस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था। ऐसे समय में जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था लेकिन एसडीएम मोहन शर्मा, तहसीलदार नितेश ठाकुर तथा बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर ने एनडीआरएफ की टीम के साथ 25 किलोमीटर कठिन पैदल यात्रा कर खोलानाल पहुंच कर 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालने तथा उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाने के ऑपरेशन को हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया था। वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी ने आपदा के समय में राहत शिविरों में भोजन तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रबंध के साथ साथ जिले में प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित कर बड़े पैमाने पर लोगों की मदद की। इसमें सचिव ओपी भाटिया का बड़ा महत्वपूर्ण रोल रहा। आपदा की घड़ी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास संस्था ने जिला प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया । संस्था द्वारा जहां प्रभावित लोगों के लिए नगवांई में अपने भवन में ठहरने व खाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही अनेक राहत शिविरों में खाना भी उपलब्ध करवाया गया।

TAGGED: Mandi 5 officers including DC Mandi will get State Level Award
Chandrika October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हिमाचल, CM सुक्खू का खूबसूरत वादियों का मजा लेने का न्योता
Next Article अबकी बार रात को होगी दशहरा उत्सव में सफाई 300 कर्मचारियों पर होगा सफाई व्यवस्था का जिम्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?