By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अबकी बार रात को होगी दशहरा उत्सव में सफाई 300 कर्मचारियों पर होगा सफाई व्यवस्था का जिम्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अबकी बार रात को होगी दशहरा उत्सव में सफाई 300 कर्मचारियों पर होगा सफाई व्यवस्था का जिम्मा
himachalNews

अबकी बार रात को होगी दशहरा उत्सव में सफाई 300 कर्मचारियों पर होगा सफाई व्यवस्था का जिम्मा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/12 at 11:14 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- ढालपुर के मैदान में जहां 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं इसके लिए नगर परिषद कुल्लू की टीम भी अपनी तैयारी में जुट गई है। अखाड़ा बाजार में नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया।

नगर परिषद कुल्लू की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत के द्वारा की गई तो वहीं निर्णय लिया गया कि अबकी बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान रात 12:00 से लेकर सुबह 5:00 बजे तक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं 300 कर्मचारियों के कंधों पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा होगा। पहली बार दशहरा उत्सव में रात के समय सफाई करने का निर्णय लिया गया है। ताकि देवी देवताओं के साथ आए लोगों व व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा नगर परिषद कुल्लू के द्वारा ढालपुर व उसके आसपास घूम रहे बेसहारा पशुओं को भी हटाने का निर्णय लिया गया है। इन सभी बेसहारा पशुओं को गौ सदन में रखा जाएगा।

नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान 300 कर्मचारी रात 12:00 के बाद सफाई अभियान को शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सफाई करते हुए देवी देवताओं के साथ आए लोगों को भी परेशानी होती थी व्यापारियों को भी दिक्कतें होती थी। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है और 300 कर्मचारियों के साथ-साथ नगर परिषद कुल्लू के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ताकि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे। गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा पहली बार 100 कुत्तों की नसबंदी भी की गई। उन्होंने बताया कि एक संस्था के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम दिया गया और नगर परिषद कुल्लू के द्वारा ही बजट का प्रावधान किया गया। सभी कुत्तों की नसबंदी कर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की गई और जहां से उन्हें पकड़ा गया था। वहीं पर उन्हें अब वापस भी छोड़ा जा रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए भी लंका बेकर के गोसदन में व्यवस्था की गई है। ताकि दशहरा उत्सव में भी बेसहारा पशुओं के चलते भी लोगों को परेशान ना होना पड़े।

TAGGED: Kullu International Dussehra
Chandrika October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी मंडी सहित इन 5 अधिकारियों को मिलेगा स्टेट लेवल अवार्ड
Next Article ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी आयरन वैली फैक्टरी..प्रदूषण से जीना हुआ मुहाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?