बीबीएन :जगत सिंह (TSN)-नगर परिषद बद्दी द्वारा अब अ+वैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है । बाजारों में अतिक्रमण हटाया जाएगा और अ+वैध कब्जा धारकों पर सख्ती की जाएगी । इसी के चलते बाजारों में लोगों को आने जाने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अब नगर परिषद बद्दी द्वारा अ+वैध कब्जे हटाए जाएंगे और पुलिस की मदद लेकर कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा है कि नगर परिषद बद्दी द्वारा पुलिस से मदद मांगी गई है कि बाजारों में लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हर समय बाजार बद्दी साईं रोड पर जाम रहता है, जिसको लेकर अब नगर परिषद बद्दी द्वारा अ+वैध कब्जा धारको एवं रेड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस से मदद मांगी गई है । उन्होंने कहा है कि पुलिस नगर परिषद के साथ है और जो भी अ+वैध कब्जा धारक है उन पर कार्रवाई को लेकर पुलिस भी सख्त है । उन्होंने बताया कि बद्दी थाना प्रभारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।
