नाहन (देवेन्द्र कुमार): पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के मकसद से शैन भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने पिछले कल ऋषिकेश से शुरू की थी। उत्तराखंड के बाद उन्होंने हिमाचल में प्रवेश किया है। इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें लगभग 6 महीने का समय लग जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस साइकिल यात्रा के माध्यम से वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम पर्यावरण को हरा-भरा रख सके। जो सही मायने में एक हेल्थ इंश्योरेंस होगी। हाल ही में देश में जिस प्रकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया था। उसी प्रकार हर घर हरियाली कार्यक्रम भी चलाया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
साइकिल से भारत यात्रा पर निकला यह शख्स अब पहुंचा हिमाचल
Leave a comment
Leave a comment
