मंडी,धर्मवीर(TSN)-चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के पंडोह के पास रोप-वे के उदघाटन के लिए चंद घंटे शेष रह गए हैं।आज दोपहर को सीएम हिप इस रोप-वे का विधिवत शुभारंभ करने जा रहें है।देश का यह पहला रोप-वे है जिसे नाबार्ड आरआईडीएफ द्वारा वित्तपोषित किया गया है। 53.89 करोड़ की लागत से पंडोह के साथ लगते कैंची मोड़ से माता बगलामुखी मंदिर बाखली तक यह रोप वे बनाया गया है।जिसकी लंबाई 800 मीटर है।कल उदघाटन के मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस परियोजना का शिलान्यास पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने 6 फरवरी 2022 को किया था।करीब पौने तीन वर्षों के बाद 32 महीने यह परियोजना 31 अक्तूबर 2024 को बनकर तैयार हुई है।
नेशनल हाइवे से सीधा जुड़ेगा माता बगलामुखी मंदिरः
इस रोप-वे के बनने के बाद माता बगलामुखी का मंदिर सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ जाएगा। सड़क मार्ग से मंदिर तक जाने के लिए 14 किमी का सफर तय करना पड़ता है जबकि रोप-वे यह दूरी घटकर मात्र 800 मीटर रह जाएगी। साथ ही इस प्राजेक्ट के शुरू होने के बाद ब्यास नदी के किनारे बाखली स्थित नेचर पार्क में भी प्रर्यटकों की आमद बढ़ेगी। रोप वे के शुरू होने से अब लोगों के लिए मंदिर व नेचर पार्क तक पहुंचना बहुत आसान होगा।
रोप वे में होंगे दो केबिन:
इस रोप-वे पर दो केबिन लगाए गए हैं जिनपर एक समय में 32 लोग आ और जा सकेंगे। एक केबिन में 16 लोगों को ले जाने की क्षमता है। इस पर एकतरफा सफर के लिए 150 रुपए जबकि दो तरफा सफर के लिए 250 रुपए शुल्क रखा गया है।
पंडोह डैम के ऊपर से गुजरता है यह रोप वे:
द्रंग व सराज दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस रोप-वे का जिला की जनता तो एक तरफा लाभ तो मिलने वाला ही है।साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी इस रोप वे को आकर्षण के रूप में देखा जा रहा है।कुल्लु-मनाली की ओर घुमने जाने वाले पर्यटकों के लिए यह रोप वे आने वाले समय में बड़े आकषर्ण का काम करेगा।जिससे आने वाले समय में यहां पर पर्यटन व्यवसाय भी बढेगा।कल सीएम इसका उद्घाटन करने के बाद इसी रोप-वे के माध्यम से माता बगलामुखी के दरबार में जाकर हाजिरी भरेंगे और उसके बाद बाखली नेचर पार्क में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
