संजु चौधरी, शिमला: इस बार न्यू ईयर और क्रिसमस पर बर्फबारी होने की होने की संभावना नजर आ रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी बर्फबारी से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है। बर्फबारी से आम लोगों और पर्यटकों को परेशानियों से दो-चार ना होना पड़े इसे लेकर बर्फ़बारी से पहले ही शिमला जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है ताकि बर्फबारी होने के बाद समय रहते पूरी व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। वहीं प्रदेश स्तर पर भी इस स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव ने भी स्नो बॉन्ड क्षेत्रों के उपायुक्तों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर दिसंबर माह में होने वाली बर्फबारी की तैयारियों को लेकर जायजा लिया है।
मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। शिमला जिला उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि बिजली विभाग,जल शक्ति विभाग पर लोक निर्माण विभाग ओर वन विभाग के अधिकारियों को उचित तैयारियां रखने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्हें कहा गया है कि वह पूरी तैयारियां 15 दिसंबर तक जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कर लें। वहीं अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में लोकनिर्माण विभाग को कहा गया है कि समय रहते वह रेता, मिट्टी सड़क के किनारे डाल कर रखें ताकि बर्फबारी होते ही फ़िसलन वाले क्षेत्रों में मिट्टी को डाला जा सके,जिससे यातायात बाधित न हो और सड़क पर चलने वालों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से भी आग्रह किया गया है कि वह समय से पहले ही बर्फबारी कि सुचना प्रदान करें ताकि समय रहते उच्चतम मशीनरी एवं फोर्स डिप्लोमेंट कि जा सके ताकि जिला कि जनता को असुविधा न हो।
