अरविंदर सिंह,हमीरपुर : स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छोटे बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा हो और बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच बढ़े इस उद्देश्य को लेकर इंस्पायर मानक अवार्ड काम कर रहा है। इसे लेकर मंगलवार को हमीरपुर जिला में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड की शुरुवात की गई है। इसका शुभारंभ हिम अकादमी के चेयरमैन आरसी लखनपाल ने किया। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर 3 जिलों के करीब 300 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने बताया कि इंस्पायर मानक अवार्ड में छठी कक्षा से दसवीं कक्षा के छात्र छात्राएं हिस्सा लेते हैं । प्रत्येक स्कूल से 5 बच्चे अपना इनोवेट आइडिया ई-मास पोर्टल पर अपलोड करते हैं। उसके बाद बच्चों को इंस्पायर मानक अवार्ड की प्रतियोगिता में चयनित किया जाता है ।
जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड में 3 जिलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं जिसमें हमीरपुर जिला से 111 बिलासपुर से 74 और ऊना जिला से 80 छात्र-छात्राएं शामिल हैं । वर्ष 2021 के छात्रों की मॉडल प्रदर्शनी हिम अकैडमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में लगाई गई है
सुधीर चंदेल ने बताया कि प्रत्येक जिला से 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे। राज्य स्तर पर पहुंचने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इन छात्रों को 10- 10 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर किसी बच्चे का मॉडल नेशनल लेवल के लिए पहुंचता है। तो उसके मॉडल का सारा खर्चा शिक्षा विभाग वहन करेगा ।
