By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनाली के माल रोड पर कुल्लूवी परिधान में हजारों महिलाओं ने डाली नाटी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनाली के माल रोड पर कुल्लूवी परिधान में हजारों महिलाओं ने डाली नाटी
himachalNews

विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनाली के माल रोड पर कुल्लूवी परिधान में हजारों महिलाओं ने डाली नाटी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/21 at 7:13 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों जहां विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है।तो विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन लेफ्ट बैंक के सैकड़ों महिला मंडलों के द्वारा कुलवी नाटी का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में कुलवी परिधान पहन कर महिलाओं के द्वारा नृत्य किया गया।लिहाजा मनाली का माल रोड पारंपरिक वेशभूषा में सराबोर नजर आया।विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन कुल्लवी नाटी में लेफ्ट बैंक मनाली की महिला मंडलों की 1 हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पट्टू व धाठु में कुल्लवी नाटी में हिस्सा लिया।

मनाली घूमने आये सैलानियों ने भी लिया नाटी का मजा

मनाली के माल रोड में कुल्लवी परिधानों में सजकर महिलाओं ने शानदार नृत्य किया।इस दौरान देवभूमि की परंपरा का बखूबी प्रदर्शन हुआ और हजारों लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। विंटर कार्निवल के मंच से कुल्लूवी गायकों ने अपनी टीम के साथ कुल्लवी गीत गाकर सभी महिलाओं को थिरकने पर विवश किया।वहीं,इस महानाटी को देखकर मनाली पहुंचे हजारों पर्यटक हिमाचली संस्कृति के दीवाने हो गए।खासकर कुल्लवी पट्टू व धाठु में सुसज्जित महिलाएं जब माल रोड में अपनी प्राचीनतम संस्कृति व सांस्कृतिक विरासत को लेकर आईं तो यहां पहुंचे पर्यटक पहाड़ी सुंदरता के दीवाने हुए और महिलाओं के साथ नाटी में थिरकने लगे। मनाली के माल रोड पर जहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर बेहतरीन प्रदर्शन किया तो वहीं,मनु रंगशाला में पुरातन गीतों की झड़ी लगाकर सबका मन मोह लिया।

विंटर कार्निवल में जब महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों और आभूषणों के साथ माल रोड पर उतरीं तो पंडाल में बैठे सैकड़ों लोगों ने महिलाओं का तालियां बजाते हुए यहां की प्राचीनतम वेशभूषा को सलाम किया।वहीं,महिलाओं ने पौराणिक आभूषणों में चंद्र हार,बालू,बाजू बंद,पंजेब,तीन फूल वाले पट्टू,पहनकर कुल्लवी नृत्य किया। इसके अलावा, मनु रंगशाला में अन्य कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

TAGGED: Kullu winter carnival
Chandrika January 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंजेक्शन न मिलने से जान गवाने वाले देवराज के परिवार की मदद करे सरकार : जयराम ठाकुर
Next Article राज्यपाल शिव प्रताप बोले…भारतीय ज्ञान परम्परा को बढ़ाने में केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रयास सराहनीय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?