अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन उनके समर्थकों ओर कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं की ओर से मनाया जा रहा हैं। वहीं हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म दिवस मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को तीन वक्त का खाना उपलब्ध करवाकर मनाया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर निशुल्क भोजन की व्यवस्था मरीजों के लिए की। मरीजों ओर उनके तीमारदारों को सामान्य भोजन के साथ ही मटर, पनीर, खीर ओर फलाहार भी वितरित किया गया।
सुबह दोपहर व शाम को मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई थी। सीनियर सिटीजन काउंसिल के भोजनालय में यह खाना तैयार कर मरीजों को वितरित किया गया। इस अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ओर उन्होंने भी इस अवसर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना लगभग 500 मरीजों ओर उनके तीमारदारों को भोजन वितरित किया जाता हैं। यह भोजन सीनियर सिटीजन कौंसिल की तरफ से निशुल्क प्रदान किया जाता है लेकिन मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर इसकी व्यवस्था जिला कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा की तरफ से की गई थी। भोजन बनाने के दौरान भी वह मौजूद रहे ओर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। भोजन तैयार होने के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वार्डों में जाकर खाना वितरित किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। इसी के चलते उनके जन्मदिवस को मनाने के लिए इससे बेहतर स्थान और कोई नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों ओर उनके तीमारदारों को तीन समय के भोजन की व्यवस्था निशुल्क की गई ह। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य ओर दीर्घायु की कामना की।
