राहुल चावला, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को चंडीगढ़ से धर्मशाला स्तिथ मैक्लोडगंज पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाईलामा के 88वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला कल सुबह 7:50 पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ से निकलकर चंडीगढ़ हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएगा।
करीब 8:15 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। करीब 8:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हैलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगा। 9:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हैलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। 9:50 पर मुख्यमंत्री कांगड़ा हवाई अड्डे से बाहर आएंगे।
जिला कांगड़ा में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से3 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला धर्मशाला के मैक्लोडगंज के लिए रवाना हो जाएगा । करीब 10:20 पर मुख्यमंत्री तिब्बतियों के धर्म गुरु दलाईलामा टेंपल पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दलाईलामा के 88वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात भी करेंगे और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे। करीब 11:45 पर मुख्यमंत्री का काफिला मैक्लोडगंज से नादौन के लिए रवाना ही जाएगा।
