विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को शाम 6 बजे के करीब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी ने हाजिरी भरी।
मल्लिका नड्डा के चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर कमेटी व चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी सुमित कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।
मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मल्लिका नड्डा मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली का धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा के संगठन जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, पुजारी निरंजन कालिया, राजेश पराशर आदि उपस्थित रहे।
