शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बाघ ने 5 साल की मासूम बच्ची पर ह.मला करने की घटना पेश आई है।यह घटना देर शाम 7 बजे के करीब शिमला के चौपाल के चंजालपुल इलाके में हुई।नेपाली मूल के प्रकाश नामक व्यक्ति की बेटी अनुषा अपने डेरे(घर)से बाहर निकली थी,तभी वहां घात लगाए बाघ ने उस परहमला कर दिया और बाघ बच्ची को उठाकर भागने लगा,लेकिन मासूम मां ने तुरंत चीख-पुकार की जिससे वह डर गया और कुछ ही दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया।
अनुषा की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें
हमले में अनुषा की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तुरंत एंबुलेंस के जरिए बच्ची को सिविल अस्पताल नेरूवा ले गए,जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रकाश नेपाली अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ जगदीश ठाकुर की जमीन पर डेरा डालकर रहता है।इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की मांग की गई है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
