चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट ने मुख्यमंत्री के चुराह दौरे को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र को एक साथ चार CBSE स्कूलों की सौगात देकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा दी है। इससे अब दूरदराज के इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और CBSE पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुराह में रात्रि ठहराव करने और लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश देने के फैसले की भी सराहना की।
दिलदार अली बट्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री का चुराह दौरा क्षेत्र के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चार CBSE स्कूलों की घोषणा ऐसे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए की है, जहां पहले बेहतर शिक्षा सुविधाओं का अभाव था। इससे ग्रामीण बच्चों को भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। साथ ही लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश भी दिए हैं। दिलदार अली बट्ट ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला चुराह के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
