अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर में शनिवार रात को पेश आए एक सड़क हादसे दो लोगों की मौके पर मौ+त हो गई हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात ज्यूरी की ओर से भावानगर की ओर जा रहा एक टिप्पर चौरा के निकट चील जंगल नामक स्थान से लुढक कर सीधे गहरी खा+ई में जा गिरा।
हादसे में टिप्पर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति की मौ+त हो गई हैं। दोनों ही श+वों को होम गार्ड, पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी सहित स्थानीय लोगों ने कड़े से मशक्कत से गहरी खाई से निकला। दोनों ही मृत्त+क नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे में टिप्पर में सवार इन दो लोगों ने मौके पर ही द+म तोड़ दिया था।
प्रशासन की ओर से एसडीएम विमला वर्मा, तहसीलदार चंद्र मोहन ठाकुर, डीएसपी नरेश शर्मा, एसएचओ जगदीश ठाकुर हादसे की सूचना के बाद मौके पर पंहुच गए थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम विमला वर्मा ने मृत्त+कों के आश्रितों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई हैं।
मृत्त+कों के श+वों का नागरिक अस्पताल भावानगर में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया हैं। हाद+सा इतना भयानक था कि टिप्पर पूरी तरह चकनाचूर हो गया था ओर श+व भी शत+विक्षत हो गए थे। रेस्क्यू टीम ने बेहद ही खतर+नाक ढांक से श+वों को निकाला।
