चम्बा:मंजूर पठान (TSN)-निचली क्षेत्रों में गर्मी पड़ते ही पर्यटकों ने अब ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है। जिला चंबा में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जहां पर देश-विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहां की हसीन वादियों का आनंद उठाते हैं। इनमें से एक पर्यटन स्थल साच पास है। साच पास के लिए पर्यटकों की आवाजाही अब शुरू हो चुकी है।पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि कई राज्यों से पर्यटक साच पास घूमने के लिए आ रहे हैं। और यहां की हसीन वादियों का आनंद उठा रहे हैं।
चंडीगढ़ मोहाली से आए हुए पर्यटकों के साथ जब हमने बातचीत की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यहां की हसीन वादियां उन्हें अपनी और आकर्षित करती है। यहां का तापमान उन्हें अपनी और आकर्षित करता है।उन्होंने कहा कि पंजाब में काफी भारी मात्रा में गर्मी पड़ रही है। तापमान में काफी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में वे अपने साथियों के साथ घूमने के लिए जिला चंबा पहुंचे हैं। जहां पर वह अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर जा रहे हैं और यहां की हसीन वादियों का आनंद उठा रहे हैं। वहीं पर्यटकों ने यहां की स्थानीय जनता और पंजाब की स्थानीय जनता से अपील की है। कि लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए ताकि तापमान में जो बढ़ोतरी हो रही है उस पर काबू पाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोगों को पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रह सके।इसके साथ ही पर्यटकों ने जिला चंबा की बेहतर सड़कों की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यहां की सड़कें पंजाब से काफी बेहतर हैं। जिससे कि उन्हें सफर तय करने में भी आसानी हो रही है।
