अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश में चुनावों को लेकर लगने वाली आचार संहिता से पहले अपने क्षेत्रों में कार्यों को गति देने के लिए महिला मंडल मुरंग में उपायुक्त किन्नौर से बजट की मांग की है। आचार संहिता के दौरान पंचायत व महिला मंडलों के विकास के कार्यों के लिए धनराशि की कमी न हो ऐसे में डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक भी सभी की मांगो को पूरा करने क़ा काम भी कर रहे है।
डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक के कार्यालय मे इन दिनों लोग आचार संहिता से पूर्व लगातार अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए पहुंच रहे है। आचार संहिता के दौरान सरकारी कार्यों पर प्रभाव पड़ता है और नए बजट व नए कार्यों को मंजूरी पर चुनाव आयोग की रोक होती है। ऐसे में आज भी मुरंग गांव के दर्जनों महिलाए महिला मंडल के विकास कार्यों को गति देने हेतू लाखों रूपए के बजट की मांग को लेकर डीसी के दरबार पहुंची। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन भी दरबार से किसी को निराश नहीं कर रहे है और सभी की मांगो पर अपनी मोहर लगा रहे है ताकि आचार संहिता से पूर्व लोगो को मांगे पूरी की जा सके ओर विकास कार्य भी पूरे हो पाएं।
