राहुल चावला, धर्मशाला: 196 वें गनर्स डे ओर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर धर्मशाला से शुरू हुआ 345 किलोमीटर लंबा ट्रैकिंग अभियान पूरा हो गया है। भारतीय सेना के चेतक कोर गनर्स ग्रुप को इस अभियान को पूरा करने में सफलता मिली है। इस अभियान को कर्नल दिग्विजय सिंह कमान अधिकारी अग्रिजय मध्यम तोपखाना की ओर से योल कैंट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान पूर्व सैनिकों और स्थानीय जनता से बातचीत की गई और भारतीय सेना की ओर से स्वच्छ भारत अभियान बारे लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से वार्ता करना ओर ग्रामीण व रिमोट एरिया तक सेना की छवि को पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त अभियान में शामिल दल के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जहां स्वच्छता बारे जागरूक किया गया, वहीं सेना के कार्यों की भी जानकारी दी। इसके साथ ही युवाओं को भी सेना में जाने के लिए दल के सदस्यों ने प्रेरित किया।
