चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत पर्यटन नगरी डलहौजी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गई है.नए साल के शुरुआती महीने में देश के अलग अलग राज्यों से पर्यटकों की संख्या यहां बढ़ने लगी है.यहां की खूबसूरत वादियों को पर्यटक निहार रहे है.पर्यटन नगरी डलहौजी ,खजियार कालाटॉप और लकडमंडी जैसे पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे है.
बता दें की पर्यटकों को यहां की खूबसूरत वादियां अपनी और आकर्षित कर रही है.डलहौजी साफ सफाई व्यवस्था से भी पर्यटक काफी खुश है और अन्य पर्यटक स्थलों को डलहौजी से सीख लेनी चाहिए.यहां आने के बाद पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों के कायल हो गए है।वहीं दूसरी और देश के अलग अलग राज्यों से घूमने आए पर्यटकों ने कहा की घूमने के लिए डलहौजी आए हैं.काफी खूबसूरत जगह है साफ सफाई काफी अच्छी है और प्रकृति को बचा के रखा है और अपने आप में मिसाल है.यहां घूमना सुरक्षित लगता है,सभी को डलहौजी से सीख लेनी चाहिए ।
