सचिन शर्मा,मनाली(TSN): पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए रविवार 1 अक्तूबर को मनाली मैराथन का आयोजन किया जा रहा हैं। पांच वर्गों में होने वाली मैराथन को लेकर देश विदेश के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। मनाली मैराथन में भाग लेने के लिए अब तक लगभग 350 के करीब एंट्री पहुंच चुकी हैं, जबकि इसके अलावा USA,RUSSIAऔऱ ISRAEL के भी करीब 17 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं।
इस मैराथन की खास बात यह है कि यह मैराथन मनाली के मॉल रोड़ से शुरू होगी और विश्व विख्यात रोहतांग पास से मनाली आकर समाप्त होगी। इसके अलावा, लांग, हाफ, शॉर्ट और रन फ़ॉर फन के लिए भी लोग उत्सुक देखे जा रहे हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़,पुडुचेरी आदि राज्य से भी धावक भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मैराथन की तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। मॉलरोड को सजाने का कार्य शुरु हैं। यहां से मैराथन का आगाज होगा। रोहतांग के लिए रात 12 बजे दौड़ शुरू होगी जबकि अन्य मैराथन का आयोजन सुबह 6 बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मैराथन को लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
मनाली मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने बताया कि इस इवेंट में पांच वर्गों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 350 के करीब प्रतिभागी ने अब तक अपनी एंट्री कर ली हैं। इसके अलावा यूएसए,रशिया औऱ इजरायल के भी 17 के करीब प्रतिभागी इस मैराथन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों में इस मैराथन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
वहीं मनाली मैराथन में शिरकत करने पहुंचे प्रतिभागियों ने कहा कि वह इस मैराथन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मनाली में आयोजित हो रही इस मैराथन में वह पहली बार भाग ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मैराथन के लिए काफी अभ्यास भी किया हैं। प्रतिभागियों ने कहा कि रोहतांग पास के लिए मुकाबला काफी चैलेंज वाला रहने वाला है क्योंकि वहां पर ऊंचाई काफी ज्यादा है और ऐसे में तापमान भी काफी कम रहेगा लेकिन वह सब के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
