By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुक्लाह में 70 प्रभावितों को जयराम ठाकुर और चमन कपूर ने बांटे 10 लाख के टेंट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुक्लाह में 70 प्रभावितों को जयराम ठाकुर और चमन कपूर ने बांटे 10 लाख के टेंट
himachalNews

कुक्लाह में 70 प्रभावितों को जयराम ठाकुर और चमन कपूर ने बांटे 10 लाख के टेंट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/30 at 4:56 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के कुक्लाह में 70 प्रभावित परिवारों को 10 लाख 50 हजार की कीमत वाले टेंट और 2 लाख से अधिक की राहत राशि बांटी। यह टेंट और राहत राशि नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिमालया पुत्रा ट्रस्ट के संचालक चमन कपूर द्वारा मुहैया करवाई गई थी। यह वे टेंट हैं जिन्हें सेना इस्तेमाल करती है और एक टेंट की कीमत 15 हजार है। इस टेंट में 7 से 8 लोग आसानी से रह सकते हैं।

बहुत से लोग मिलकर प्रभावितों की मदद के लिए बढ़ा रहे हैं हाथ

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसके लिए चमन कपूर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चमन कपूर ने प्रभावितों की मदद के लिए जो कार्य किया है वो सराहनीय है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और बहुत सी संस्थाएं व दानी सज्जन प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे आपसी सहयोग से ही प्रभावितों की मदद की जा सकती है और ऐसे पुनीत कार्य में चमन कपूर जैसे लोग उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा भी लिया और प्रभावितों को भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

अब तक 200 के करीब प्रभावितों को बांट चुके हैं टेंट

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिमालया पुत्रा ट्रस्ट के संचालक चमन कपूर ने बताया कि वे अभी तक 200 प्रभावितों को इस प्रकार के टेंट बांट चुके हैं। इसमें 100 टेंट सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में बांटे गए थे जबकि 15 टेंट नगवाईं में रह रहे सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभावितों को जयराम ठाकुर के निर्देशों पर ही मुहैया करवाए गए थे। आज 70 और प्रभावितों को मदद मुहैया करवाई गई है। भविष्य में जयराम ठाकुर द्वारा जहां भी मदद पहुंचाने के निर्देश मिलेंगे वहां पर मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर गरीब परिवार से निकले हुए व्यक्ति हैं और गरीबों का दर्द जानते हैं। इसलिए दिन रात भागदौड़ करके प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टेंट और राहत राशि मुहैया करवाने में मेक माई ट्रिप फाउंडेशन, रोटरी क्लब मनाली और बहुत से दानी सज्जनों का सहयोग रहा है। यह मदद सभी के प्रयासों से पहुंचाई जा रही है।

TAGGED: Mandi distributed tents to affected people
Chandrika September 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय मैराथन को लेकर तैयार पर्यटन नगरी मनाली,भाग लेने के लिए पहुंचने लगे धावक
Next Article आयुष्मान भव कार्यक्रम को लेकर लोगों को मौके पर मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?