vसंजु,शिमला: राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार शाम पर्यटन नगरी घूमने आए पर्यटक स्पीकर लगाकर जमकर नाचे। लगभग 15 मिनट तक पर्यटकों का यह डांस शिमला का रिज मैदान पर चलता रहा। इसके बाद जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली और रिज मैदान पर बढ़ता शोर देखकर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंच कर पुलिस ने जहां पर्यटकों के स्पीकर बंद करवाए तो वहीं उन्हें नाचने से भी रोका।
पुलिस ने पर्यटकों से रिज मैदान पर स्पीकर लगाकर नाचने की वजह भी पूछी। पुलिस ने पर्यटक को से पूछताछ की कि आखिर क्यों और किस वजह से वह पब्लिक प्लेस पर स्पीकर लगाकर नाच रहे हैं और किस बात का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद पुलिस कुछ पर्यटकों को अपने साथ पुलिस कंट्रोल रूम भी ले गई।
बता दें कि शिमला के रिज मैदान पर घूमने आए हैं कुछ पर्यटक कौन है स्पीकर लगाकर पहले नाचने की शुरुआत की इसे देखकर अन्य पर्यटक भी गानों के ताल पर रिज मैदान पर झूमने लगे। देखते ही देखते यहां छोड़ शराबा काफी बढ़ गया और काफी लोग एकत्र हो गए ऐसे में तुरंत पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला और यह नाच गाना बंद करवाया।
शिमला का रिज मैदान पर धारा 144 सा लागू हैं, ऐसे में यहां ज्यादा लोगों का ज्यादा भीड़ में एकत्र होना और इस तरह का नाच गाना करना पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं, लेकिन पर्यटकों ने अनजाने में ही सही पर इस कानून का उल्लंघन किया जिस पर उन्हें पुलिस के साथ कंट्रोल रूम जाना पड़ा।
