कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-पर्यटन सीजन की तैयारियों में जुटे पर्यटन कारोबारी मैदानी इलाकों में पारा चढऩे से मनाली का पर्यटन कारोबार चमक गया है। प्रचंड गर्मी से निजात पाने के लिए देशभर से पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं और मनाली की हसीन वादियों में अपना समय गुजार रहे हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।
पर्यटन स्थलों में दिख रही पर्यटकों की भीड़…होटलो में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
गौरतलब है कि मनाली में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते काफी दिनों से घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी गिर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों मनाली पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। मनाली के होटलों का ऑक्यूपेंसी रेट बीते सप्ताह से 50 से 60 फीसदी है। जबकि वीकेंड में मनाली के 80 फीसदी होटल पैक चल रहे हैं। जिला कुल्लू में 5200 से अधिक होटल, होम स्टे व गेस्ट हाउस है। अकेले मनाली में ही 3 हजार से अधिक होटल, होम स्टे व गेस्ट हाउस है।पर्यटन नगरी मनाली के साथ घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों कसोल, मणिकर्ण, सोलंगनाला, कोठी गुलाबा और मढ़ी में रौनक छा गई है। यहां पहुंच कर पर्यटक जिप लाइन, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग इत्यादि साहसिक गतिविधियां कर रहे हैं, जबकि शाम होते होते मनाली के माल रोड पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
आंकड़ों की माने तो बीते साल अप्रैल महीने में इस साल 2,48,721 पर्यटकों ने कुल्लू मनाली के इलाकों का रुख किया था|इस साल अप्रैल महीने में भी मनाली के उपरी इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को अप्रैल महीने में ज्यदा पर्यटकों के आने की उम्मीद है |कुल्लू मनाली घूमने आयी पर्यटकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में गर्मी काफी बढ़ गयी है और यहाँ मनाली में उन्हें बर्फ़बारी देखने को मिली है|मनाली का मौसम सुहाना बना हुआ है | यहाकार उन्हीने ज़िप्लाइन ,रिवार्राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी सहासिका गतिविधिया की है | जितना वह मनाली के बारे में सुनते आए हैं मनाली उससे भी कंही ज़्यादा ख़ूबसूरत है | यंहा पर आकर उनका वापिस जाने का मन नहीं है। सभी को एक बार कुल्लू मनाली आना चाहिए और यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को देखना चाहिए।
मनाली होटलियर एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना ये
वंही मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा की वैसे तो मनाली में पुरे साल पर्यटकों का आना जारी रहता है|लेकिन कुल्लू मनाली में कुछ दिनों में गर्मियों का पर्यटन सीजन आरंभ होने जा रहा है।ऐसे में पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने भी गर्मियों के पर्यटन सीजन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है,लेकिन उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली के पर्यटन कारोबारियों को इस बार के पर्यटन सीजन से काफ़ी सारी उम्मीदें हैं।उन्होंने कहा कि मनाली में अभी से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है और वीकेंड पर भी काफी तादाद में पर्यटक कुल्लू मनाली पहुँच रहे हैं।उन्होंने कहा की मनाली में इस बार जमकर बर्फबारी हुई है।ऐसे में सैलानियों को गर्मियों के दिनों में यंहा पर बर्फ के दीदार भी आसानी से होंगे।
