By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटकों को अब नहीं करना पड़ेगा मंडी का रूख… जल्द बनेगा बाईपास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटकों को अब नहीं करना पड़ेगा मंडी का रूख… जल्द बनेगा बाईपास
himachalNews

कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटकों को अब नहीं करना पड़ेगा मंडी का रूख… जल्द बनेगा बाईपास

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/17 at 2:13 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटक मंडी का रूख नहीं करना पड़ेगा ।दरअसल मंडी शहर को अप्रैल 2024 तक बाईपास कर दिया जाएगा। ऐसे में पर्यटकों को मंडी शहर से होते हुए कुल्लू-मनाली की ओर जाना नहीं पड़ेगा ।शहर से पहले ही टनलों के माध्यम से होकर आगे निकल जाया करेंगे।

बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए चार टनलों का निर्माण किया जा रहा है। यह टनलें लगभग बनकर तैयार हो चुकी हैं और अब इनमें अंतिम दौर का कार्य चला हुआ है। केएमसी कंपनी को इस कार्य को फरवरी 2024 तक पूरा करने के निर्देश एनएचएआई ने दे दिए हैं लेकिन केएमसी कंपनी ने दो महीनों का अतिरिक्त समय मांगते हुए इस कार्य को अप्रैल 2024 तक पूरा करने की बात कही है। मंडी शहर के साथ लगते मलोरी के पास से यह टनलें बनाई जा रही हैं जो बिंद्रावणी के पास निकलती हैं। इन चार टनलों की लंबाई 3600 मीटर है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि केएमसी कंपनी के ढीले रवैये के कारण इस कार्य में देरी हुई है। अब कंपनी को इस कार्य को फरवरी 2024 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कंपनी ने दो महीनों का अतिरिक्त समय मांगा है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है और अब टनल के अंदर बनने वाली सड़क और लाईटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को अप्रैल 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

सुंदरनगर शहर को भी जल्द किया जाएगा बाईपास

वहीं, सुंदरनगर शहर को भी जून 2024 से पहले बाईपास कर दिया जाएगा। यहां पर बाईपास का निर्माण कार्य हालांकि देरी से शुरू हुआ लेकिन इस कार्य के जल्दी पूरा होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि सुंदरनगर बाईपास का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चला है और इस कार्य को जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है,लेकिन इसे उससे पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में मंडी और सुंदरनगर की दो प्रमुख ऐसे शहर बचे हैं, जहां पर इनके बीच से होकर ही सारा ट्रेफिक गुजरता है। इस कारण इन शहरों में भारी जाम लगता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन निकट भविष्य में अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है और लोगों को फोरलेन पर सुगम और आरामदायक सफर का पूरा लाभ मिलने वाला है।

TAGGED: Mandi Bypass will be built soon
Chandrika November 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ढालपुर मैदान को खाली करने में जुटा प्रशासन.दुकान न हटाने वाले दुकानदारों की सिक्योरिटी राशि होगी जब्त
Next Article लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?