सोलन:योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए पंजाब से आए सैलानियों की गाड़ी सुबह सवेरे करीब 4 बजे परवाणु टीटीआर के पास खाई में जा गिरी है। जिसमें 2 लोगों की मौत हुई और 4 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिए यह लोग घूमने आए थे। जैसे ही सुबह के समय यह लोग वापिस पंजाब के लिए जाने लगे ,तो उनकी गाड़ी एनएच पांच पर परवाणु टीटीआर में कश्यप ढाबे के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
पंजाब से नया साल का जश्न मनाने आए थे
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में टूरिस्टों की कार हाईवे से खाई में गिर गई। हादसे में 2 सैलानियों की मौत हुई है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल मनाने के लिए शिमला आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत नेशनल हाईवे 5 पर TTR और कश्यप ढाबे के पास शनिवार सुबह हादसा हुआ। इनोवा गाड़ी नंबर PB23 – AF6715 शिमला से पंजाब की ओर जा रही थी, जिसमे 6 लोग सवार थे। चालक ने अचानक एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया व गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई।
हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया की वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने के लिए हिमाचल आए थे। दुकान पर काम करने वाला रविन्द्र कुमार, चन्दन कुमार व राधे भी साथ आया था। गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे। हिमाचल में घूमने के बाद वह वापस मंडी गोबिन्दगढ़ जा रहे थे। कश्यप,ढाबे के पास तीखा मोड़ होने के कारण रवि सिंगला ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में गिर गई।
चंडीगढ़ रेफर किए गए घायल हादसे मे रवि सिंगला उम्र 39 वर्ष निवासी मकान नंबर 230, विकासनगर मंडी गोबिंदगढ़,.पंजाब और राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौक़े पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्तियों की पहचान कुन्दन कुमार, रविन्द्र कुमार,बलराम व चन्दन कुमार के तौर पर हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणु प्रणव ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।
