राहुल चावला,धर्मशाला( TSN)- धर्मशाला में ऑनलाइन व्यापार के विरोध में आज 12 बजे तक कोतवाली बाजार को बंद रखा गया.व्यापारी लोगों ने ऑनलाइन व्यापार से हो रहे घाटे के कारण आज सभी व्यापारियों को एकत्रित करने के लिए बाजार बंद रखा.
व्यापारियों का कहना है कि धर्मशाला में जगह जगह पर रेहड़ी फड़ी लगा कर लोग सामान बेचते हैं.जिसके कारण दुकानदारों को अच्छा खासा नुकसान हो रहा है.साथ ही हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से लोग आ कर दुकानें खोल रहे हैं और भी कई काम कर रहे हैं जिससे हिमाचल के लोगो के काम ठप होते जा रहे हैं.जिससे चिंतित व्यापारियो ने आज कोतवाली बाजार को बंद रखा और रेहड़ी फड़ी व बाहरी राज्यों से आए कर व्यापार करने वाले लोगों का विरोध जताया है.
व्यापारियों का कहना है की जिस तरह से देश में ऑनलाइन व्यापार बढ़ रहा है,उससे हमारी दुकानों में रखे सामान पर धूल जम रही है और यहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोग भारी भरकम किराया दे कर यहां दुकानें खोल रहे हैं. जबकि साथनीय दुकानदारों को यहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं और अब धर्मशाला का व्यापार मंडल एक जुट हो चुका है।
