चंबा (एकता): हिमाचल के चंबा जिले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि हादसा चंबा जिले चूड़ी-राड़ी मार्ग हुआ। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि हादसे के पता लोगों को उस समय चला जब गाड़ी के गिरने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने घायल चालक को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुटी ही है।
