By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अब बीज से भी शीत मरुस्थल में लग सकेगा शुक्पा, किसानों को दिया गया तकनीक का ज्ञान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अब बीज से भी शीत मरुस्थल में लग सकेगा शुक्पा, किसानों को दिया गया तकनीक का ज्ञान
himachalpoliticalweather

अब बीज से भी शीत मरुस्थल में लग सकेगा शुक्पा, किसानों को दिया गया तकनीक का ज्ञान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/12/05 at 3:27 PM
Share

अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला के कल्पा, निचार ओर पूह ब्लॉक के किसानों ने जुनिपेरस पॉलीकार्पोस की नर्सरी (शुक्पा) और पौधरोपण तकनीक की जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी उन्हें हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला की ओर से सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, रिकांगपिओ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा की ओर से किया गया। उन्होंने हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला की ओर से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में वानिकी से संबंधित किए जा रहे कार्यों पर प्रतिभागियों के समक्ष अपने विचार रखे। सह निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर डॉ. अशोक कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम में आए सभी प्रतिभागियों और एचएफआरआई से आए वैज्ञानिकों का स्वागत किया और इस कार्यक्रम को केवीके किन्नौर के साथ मिलकर आयोजित करवाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक वैज्ञानिक पितांबर सिंह नेगी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। किन्नौर वन मंडल के अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों एवं किसानों के समक्ष जुनिपेरस पॉलीकार्पोस (शुक्पा) की नर्सरी और पौधरोपण तकनीक पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति में, उन्होंने शीत मरुस्थल क्षेत्र के महत्वपूर्ण वृक्ष शुक्पा के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि जुनिपेरस पॉलीकार्पोस मूल रूप से हिमाचल प्रदेश और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के आंतरिक शुष्क एवं शीत मरुस्थल क्षेत्रों में पाया जाता है। इन क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों की ओर से विभिन्न धार्मिक संस्कारों को करने के लिए शुक्पा की पत्तियों का व्यापक रूप से मंदिरों और मठों में धूप के रूप में उपयोग किया जाता है। पूर्व में बीज के माध्यम से इस वृक्ष के कृत्रिम पुनर्जन्म की तकनीक उपलब्ध नहीं थी। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला ने जुनिपेरस पॉलीकार्पोस की नर्सरी (शुक्पा) के बीज, नर्सरी और रोपण तकनीक का सफलतापूर्वक विकास किया।

उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला ने स्पीति घाटी के ताबो में जुनिपर का अनुसंधान-एवं-प्रदर्शन रोपण क्षेत्र भी स्थापित किया है और संस्थान द्वारा किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, लेह और कारगिल में स्थानीय समुदायों, गैर सरकारी संगठनों और वन विभाग को जुनिपर के अब तक 15000 पौधे भी वितरित किए हैं, ताकि इन शीत मरुस्थल क्षेत्रों में इस मूल्यवान पेड़ को रोपण कर इसका संरक्षण किया जा सके।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किन्नौर वन मंडल के अग्रिम के अधिकारियों एवं प्रगतिशील किसानों को जुनिपेरस पॉलीकार्पोस (शुक्पा) की नर्सरी और पोधरोपण तकनीक से अवगत कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, किन्नौर वन मंडल के अग्रिम पंक्तियों के कर्मी एवं प्रगतिशील किसानों को जुनिपरस पॉलीकार्पोस (शुकपा) के बीज संग्रह, प्रसंस्करण, नर्सरी और वृक्षारोपण तकनीक पर प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा डॉ. जगदीश सिंह, वैज्ञानिक ने कृषि वानिकी का उत्पादकता बढ़ाने एवं ग्रामीण आजीविका में वृद्धि एवं हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों कीकृषिकरण तकनीक विषय पर अपना व्याखान दिया।

डॉ. संदीप शर्मा, निदेशक ने आधुनिक नर्सरी तकनीक का गुणवत्तापूर्ण रोपण स्टॉक में भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ. अरुण नेगी, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, रिकांगपिओ ने शीतोष्ण फलों की फसलों का कैनोपी प्रबंधन विषय पर अपना व्याख्यान दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने शीत मरुस्थल क्षेत्रों में जुनिपर के संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला के प्रयासों की सराहना की।

TAGGED: cold desert, shukpa planted, technology farmers
admin December 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?