राहुल चावला , धर्मशाला:-पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत नरघोटा क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें पंजाब नंबर की एक कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक 30 वर्षीय स्थानीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर शाम उस समय हुआ जब कार नरघोटा क्षेत्र से गुजर रही थी। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकि के पीएम 222²2225त्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना की पूरी घटना CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में कार सड़क पर चलते हुए अचानक थोड़ा असंतुलित होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद वह सड़क किनारे की ओर खिसकते हुए नीचे जा गिरती है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
