बीबीएन :जगत सिंह – एनएच बद्दी नालागढ़ 105 पर भुड बैरियर के पास एक दर्द+नाक सड़क हा+दसा होने का मामला सामने आया है । बता दें कि एक बाइक पहले स्किट हुई और उसके बाद ट्रक के नीचे घुस गया जिसके कारण बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौ+त हो गई ।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके का जायजा लेने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है । इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि भुड बैरियर के पास एक बाइक पहले स्किट हुई और उसके बाद ट्रक के नीचे जा घुसी । जिसके कारण बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौ+त हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है । उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
