विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 17 अगस्त से साल का सबसे बड़ा आयोजन श्रावण अष्टमी मेला होने जा रहा है जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे और मां के दरबार में हाजिरी भरेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए पंजाब के मशहूर भजन गायक मणि लाडला भी अपना भजन 16 अगस्त को रिलीज करने जा रहे हैं।
इसके लिए उन्होंने सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में अपकमिंग भजन मेला चिंतपूर्णी दा भजन की शूटिंग की। बता दें कि यह भजन 3 मिनट का होगा और इसे लाडला म्यूजिक ग्रुप की ओर से रिलीज किया जाएगा। वहीं जब मणि लाड़ला से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आज मां के दरबार में हाजिरी भरी और मंदिर परिसर में भजन की शूटिंग की।
इस दौरान चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी सचिन कालिया और महावीर कालिया और मंदिर कार्यालय का भी काफी सहयोग रहा। उन्होंने बताया 15 या 16 अगस्त को यह भजन लाडला ग्रुप की ओर से रिलीज किया जाएगा।
