संजु चौधरी, शिमला: सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने और रक्तदान की महत्वता को बताने के मकसद से ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से शिमला के रिज मैदान पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया। उन्होंने रक्तदान को आज के समय की सबसे बड़ी सेवा और जरूरत बताया।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि रक्तदान या अंगदान आज के समय में मानवता को बचाने के लिए बड़ा कदम हैं। सभी लोगों को बढ़-चढ़कर इस तरह के पुनीत कार्य में हिस्सा लेना चाहिए। विकास के साथ साथ समस्याओं ने भी अपने पंख फैलाए है और कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती हैं जिसमें व्यक्ति की जान बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती हैं, ऐसे में लोगों को मानवता की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
