मंडी (परी शर्मा): मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक जीप के ब्यास नदी में गिरने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में 2 व्यक्ति घायल हो गए जबकि जीप चालक लापता है। वहीं पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही जांच शुरू की गई और जीप चालक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच-21 पर औट के दवाड़ा के पास एक गाड़ी (एचपी 82ए-0563) बुधवार को ब्यास नदी में गिर गई।
जीप में सवार यह सभी लोग परवाणु से सेब बेच कर घर वापस लौट रहे थे। जीप जैसे ही दवाडा के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई। इनकी पहचान सोम देव (25) पुत्र नैणु राम निवासी गांव सुचैहण तहसील सैंज जिला कुल्लू व वीर सिह (54) पुत्र लगन सिह निवासी मदाणा तहसील सैन्ज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया है जबकि गाड़ी चालक ठाकर दास (27) पुत्र डाबे राम निवासी गांव शालानाला डाकघर थलौट तहसील औट जिला मंडी का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
