राकेश,ऊना(TSN): जिला ऊना के स्लोह में बनी ट्रिपल आईटी ने मंगलवार को अपना दूसरा संस्थान दिवस समारोह मनाया। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। ट्रिपल आईटी स्टाफ की ओर से डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य तिथि ने ट्रिपल आईटी में बनने वाले तालाब का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने ट्रिपल आईटी में अच्छे अंक लेने वाले स्टूडेंट को सम्मानित भी किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा ट्रिपल आईटी का एक ख्वाब था जो हकीकत में बदल गया हैं जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उसके लिए हमने काफी संघर्ष भी किया। 21 माह के अंदर यह रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ हैं। हमें खुशी है कि किसी सोच को लेकर ऊना को आगे बढ़ाने का हमारा मकसद है ओर उसमें हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा की बहुत ही बढ़िया यह कैंपस बना है देश दुनिया के बच्चे जहां आ रहे हैं। लोकल के लिए भी इसके दरवाजे खुलने चाहिए क्योंकि जिन लोगों ने जमीन दी है वह कुछ सपना देख कर दी हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश दुनिया में सफल उद्योगपतियों को ऊना लाया जाए इसके लिए बातचीत हो रही हैं। ट्रिपल आईटी ऊना हिमाचल की शान हैं। यह बहुत ही बढ़िया कैंपस बना हैं। जिस प्रकार ट्रिपल आईटी अपने रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुई हैं उसी प्रकार ड्रग पार्क को स्थापित करने के लिए सरकार दिन रात प्रयास कर रही हैं। ड्रग पार्क का काम भी तेज गति से चला हुआ है ताकि यह भी रिकार्ड समय के अंदर बनकर तैयार हो सके। उन्होंने कहा की ऊना देश के मानचित्र पर उभरे इसके लिए करोड रुपए से स्वां चैनलाईजेशन का काम किया जा रहा है और जल्द ही वो इंडियन ऑयल का डिपू भी ऊना में लेकर आएंगे।
