संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते विधानसभा ज्वाली के कोटला बैल्ट में कोटला-बडेड रोड़ के पासे रहने वाले स्थानीय लोगों ने रास्ता बंद करके रोष प्रकट किया। इन सब लोगों की रोष प्रकट करने की मुख्य वजह वहां लिंक रोड से फोरलेन व क्रशर संचालकों के ट्रकों की आवाजाही से तंग होना हैं। इन हैवी गाड़ियों की आवाजाही से धूल मिट्टी उड़ कर उनके घरों में जा रही है जिसकी वजह से बिमारियों के फैलने का खतरा बनता दिखाई दे रहा हैं।
इतना ही नहीं इन भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से रोड की हालत खस्ता हो चुकी हैं जिसमें साथ लगते पार्क में छोटे बच्चे खेलते हैं। यह केवल जीप रोड़ है और ट्रक बड़ी तेजी से आते-जाते हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में एसडीएम जवाली, पंचायत प्रधान, पुलिस चौकी कोटला, लोक निर्माण विभाग कोटला व फोरलेन कार्यालय कोटला को भी अवगत करवा चुके हैं। इस समस्या के समाधान के लिए 2 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया था लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। आखिरकार ग्रामीणों ने तंग आकर रास्ता बंद कर दिया व धरने पर बैठ गए हैं।
लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर दिन-रात ओवरलोडिड ट्रक चले रहते हैं जिससे मार्ग की हालत काफी खस्ता हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया की फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी के ट्रकों व क्रशर के ट्रकों की आवाजाही से एक तो हमारा रास्ता खराब हो गया हैं। तो वहीं उड़ती धूल का गुब्बार साथ लगते घरों ने घुस रहा है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ हैं।
