राकेश,ऊना: प्रदेश के ऊना जिला में हरौली विधानसभा के तहत पंडोगा गांव में पुलिस चौकी के नजदीक आज सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में रेत से भरा एक टिप्पर टायर फटने की वजह से पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। यह हादसा इतना भयानक था की ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से टिप्पर के बीच से निकाला गया। इस हादसे में टिप्पर का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया हैं। टिप्पर रेत से भरा हुआ था पुलिस के मुताबिक हादसा टिप्पर का टायर फटने के चलते और अनबैलेंस होने के कारण हुआ हैं।
जैसे ही यह टिप्पर पेड़ से टकराया तो वहां उपस्थित लोग मदद के लिए आगे आए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से ट्रक चालक को टिप्पर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जिस पेड़ से टिप्पर टकराया हैं उस पेड़ के कुछ बड़े हिस्से भी टूट कर जमीन पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई हहैं। एडिशनल एसपी ने बताया है कि प्रथम दृष्टि से यह हादसा टिपर का टायर फटने से हुआ हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और ड्राइवर के बयान लिए जाएंगे जिसके बाद हादसे के क्या कारण रहे इसका खुलासा हो पाएगा।
